फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: माणिक लाल टम्टा के संघर्षों को किया याद

Mon, 26 Oct 2026 04:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्वर्गीय माणिक लाल टम्टा की 102वीं जयंती पर हितडांग स्थित आशीष भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता रमेश कुमार टम्टा ने माणिक लाल टम्टा के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 1955-56 से छुआछूत और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने मंदिर प्रवेश सहित सामाजिक समानता से जुड़े आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गढ़वाल हितैषिणी सभा और भारतीय दलित वर्ग संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्तिभूषण ने की और संचालन रेखा कुमार टम्टा ने किया। कार्यक्रम में मनजीत सिंह, अरुण कुमार टम्टा, भागवत प्रसाद भैरवड़ी, नरेश कुमार, आरती बघवाल, संगीता देवी, माया देवी टम्टा आदि ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें