फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: फलासी गांव में रावल देवता ने भक्तों को दिया आशीर्वाद

Fri, 05 Jan 2024 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। दशज्यूला क्षेत्र के अंतर्गत बिजराकोट के आराध्य रावल देवता की देवरा यात्रा का फलासी गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। देवता ने गांव में घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी और भक्तों को आशीर्वाद दिया। शनिवार को सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद देवरा यात्रा कोल्लू-भन्नू गांव के लिए प्रस्थान करेगी। बीते वर्ष 22 नवंबर से बिजराकोट गांव से शुरू हुई भगवान रावल की देवरा यात्रा अभी तक 60 से अधिक गांवों का भ्रमण कर चुकी है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, पंडित रविंद्र कांडपाल, अरुण प्रसाद, पुजारी शिव प्रसाद मलवाल, रावल देवता कमेटी के अध्यक्ष बृजमोहन पंवार, सुनील पंवार, भूपेंद्र बुटोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें