फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रैंतोली-जवाड़ी बाईपास दूसरे दिन भी रहा बंद

Sun, 10 Aug 2025 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे को जोड़ने वाला रैंतोली-जवाड़ी बाईपास दूसरे दिन भी बंद रहा। यहां जगतोली के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन से सड़क पर टनों मलबा जमा हो गया है जिसे एनएच की ओर से रेलवे परियोजना में लगी कंपनियों के सहयोग से साफ किया जा रहा है। बाईपास बंद होने से तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और केदारघाटी के लिए वाहनों को बेलणी पुल से भेजा जा रहा है। हालांकि यहां वाहनों की संख्या कम है। बीते शनिवार देर शाम को बाईपास भारी भूस्खलन से बंद हो गया था। इधर रविवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बाईपास का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच और अन्य कार्यदायी संस्थाओं से जानकारी ली। उन्होंने जिला मुख्यालय में नगर क्षेत्र से गुजर रहे बदरीनाथ हाईवे पर सुगम आवागमन के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें