एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिला अधिवेशन में रणजीत सिंह गुसाईं को लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुना गया। प्रेम सिंह राणा को महामंत्री प्रेम सिंह राणा और देवी प्रसाद गोस्वामी को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। जीजीआईसी में हुए अधिवेशन के दूसरे दिन मंडलीय महामंत्री सीताराम पोखरियाल व चुनाव अधिकारी हर्षवर्द्ध्रन रावत, प्रधानाचार्य मित्रानंद मैठाणी और नरेश भट्ट की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष रणजीत गुसाईं व सौम्य ढौंडियाल ने नामांकन किया। अन्य पदों पर एक-एक नामांकन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए 118 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें रणजीत गुसाईं को 90 व सौम्य ढौंडियाल को 28 मत प्राप्त हुए। जिला कार्यकारिणी में सुमन डिमरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, त्रिलोक नेगी उपाध्यक्ष, दीना पंवार महिला उपाध्यक्ष, महेंद्र चौधरी संयुक्त मंत्री, महेंद्र थपलियाल संगठन मंत्री, आशीष कुमार सांस्कृतिक मंत्री चुने गए। इसके बाद निर्वाचन मंडल ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।