फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गुप्तकाशी में 16 से सजेगा रामलीला का मंच

Tue, 03 Nov 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारघाटी की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी ग्यारह गांव रामलीला समिति की रामलीला इस वर्ष 16 नवंबर से विश्वनाथ मंदिर परिसर में शुरू होगी। सौ साल से अधिक पुरानी इस परंपरा की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं। समिति के संरक्षक सुरेंद्र दत्त नौटियाल ने बताया कि यह 102वीं रामलीला होगी। संस्कृति कर्मी प्रदीप पुजारी के मार्गदर्शन में इन दिनों पात्रों को अभिनय और संवादों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान आचार्य कृष्णानंद नौटियाल और उनके भाई सुरेंद्र दत्त नौटियाल ने राम और लक्ष्मण के संवादों का सजीव प्रस्तुतिकरण किया। समिति के अध्यक्ष मदन सिंह रावत ने बताया कि 16 नवंबर से विश्वनाथ मंदिर परिसर में रामलीला का मंचन शुरू होगा। हर वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद यात्रा मार्गों पर विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोग घर लौटते हैं और रामलीला के आयोजन में जुट जाते हैं। इसी परंपरा के कारण वर्षों से केदारघाटी में रामलीला का आयोजन होता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें