रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पायल सिंह ने बताया कि रैली का उद्देश्य नशीली दवाओं के हानिकारक प्रभावों और उन दवाओं के बारे में जागरूकता फैलाना, युवाओं में बढ़ते नशे के चलन को राेकना और समाज को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। कहा कि नशे की लत से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों खराब होता है और इससे परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नशे की लत से समाज में अपराध भी बढ़ रहे हैं। रैली आर्मी बैंड से शुरू होकर रुद्रप्रयाग पैट्रोल पंप पर संपन्न हुई। रैली मेंं जीजीआईसी, जीआईसी, विद्या मंदिर बेलनी और अनूप नेगी इंटर कालेज समेत एनसीसी कैडेट्स सहित शिक्षक, पुलिस अधिकारी व नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट और अन्य व्यापारी भी शामिल हुए। संवाद