फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: राजकिशोर बिष्ट ने भाजपा छोड़ उक्रांद का दामन थामा

Thu, 05 Feb 2026 03:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भाजपा के अगस्त्यमुनि मंडल अध्यक्ष रह चुके और लगभग 25 वर्षों तक पार्टी से जुड़े रहे राजकिशोर बिष्ट ने भाजपा से इस्तीफा देकर उक्रांद की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उक्रांद के जिला अध्यक्ष सूरत सिंह झिंक्वाण ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस मौके पर केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली, डॉ. आशुतोष भंडारी, जिला महामंत्री दीप प्रकाश भट्ट एवं अजीत भंडारी ने उनका स्वागत किया। पार्टी के नेताओं ने कहा कि राजकिशोर बिष्ट का लंबा राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क उक्रांद को आने वाले समय में और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें