राजेंद्र प्रसाद नौटियाल को पुन: उत्तराखंड क्रांतिदल का जिलाध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने दावेदारी पेश की थी। पार्टी ने मिशन 2022 को लेकर ग्राम स्तर पर जनजन से संपर्क का संकल्प लिया है। सोमवार को आयोजित पार्टी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि व पूर्व केंद्रीय केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता पर जोर दिया। सम्मेलन में जिला पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय महामंत्री किशोरीनंदन डोभाल ने पार्टी के नए जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चा शुरू की। अध्यक्ष पद के लिए 5 लोगों ने दावेदारी पर्यवेक्षकों के सामने रखी। सोच विचार कर निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल को दोबारा जिलाध्यक्ष चुना गया। पृथ्वीपाल रावत के संचालन में हुए कार्यक्रम में पर्यवेक्षक अव्वल सिंह भंडारी, सरला खंडूड़ी, विक्रम सिंह सजवाण, सूरत सिह झिक्वांण, केंद्रीय प्रवक्ता देवेंद्र चमोली, गजपाल रावत, जितार जगवाण आदि शामिल थे।