गुप्तकाशी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग द्वारा एमएल पब्लिक स्कूल नाला में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सुरक्षित बचपन अभियान, बाल अधिकारों और लैंगिक अपराधों से बच्चों के संरक्षण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सिविल जज संतोष पश्चिम, बाल संरक्षण आयोग से गीता मलासी व रजनी शर्मा, तथा पुलिस व विधिक विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के कानूनी प्रावधानों पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को किसी भी शोषण या असुरक्षित स्थिति में बिना डरे अपने शिक्षकों, अभिभावकों या अधिकारियों को बताने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप सेमवाल और उपप्रधानाचार्य प्रदीप नेगी ने अतिथियों का आभार जताते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कानूनी जागरूकता को जरूरी बताया। संवाद