फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता में राहुल और संध्या प्रथम

Tue, 10 Mar 2026 04:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में प्राचार्य प्रो. केसी दुतपुड़ी के दिशा-निर्देशन में हिंदी विभाग की ओर से स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को स्त्री-चेतना, प्रकृति-चेतना तथा मानवीय मूल्य एवं संवेदना विषय दिए गए जिन पर प्रतिभागियों ने अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से प्रभावशाली प्रस्तुति दी। डॉ. निधि छाबड़ा सहित अन्य प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को साहित्य सृजन और अध्ययन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में यूजी स्तर पर राहुल बिष्ट ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय, अंजलि ने तृतीय तथा दीप्तांशी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं पीजी स्तर पर संध्या ने प्रथम, प्रेरणा ने द्वितीय, अमीषा ने तृतीय और शशि ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इस मौके पर डॉ. ममता थपलियाल, डॉ. शशिबाला पंवार, डॉ. कृष्ण राणा आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें