फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थपुरोहित समाज ने केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों पर सवाल उठाते हुए शासन-प्रशासन पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि धाम में निर्माण कार्यों के नाम पर अनियमितताएं हो रही हैं। इसकी उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। एक जारी बयान में केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व आचार्य संतोष त्रिवेदी का कहना है कि आपदा के बाद पुनर्निर्माण कार्यों के बाद निम की ओर से वर्ष 2016 में संगम पर करोड़ों की लागत से घाट का निर्माण किया गया था। अब, घाट को तोड़कर नया घाट बनाया जा रहा है, जो सरासर धन का दुरुपयोग है। समाधि स्थल निर्माण को चक्रव्यूह का रूप देकर मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। विरोध पर मंदिर के पीछे सुरंग जैसे रास्ते को ध्वस्त किया गया है। केदार सभा अध्यक्ष का कहना है कि सात वर्षों से केदारनाथ पुनर्निर्माण के नाम पर हिमालय की तलहटी पर बेतरतीब तरीके से कार्य किया जा रहा है। इससे स्थानीय पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें