फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग जिले में 11 से लगेंगे जन सुविधा शिविर

Tue, 04 Nov 2025 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ देने के उद्देश्य से 11 नवंबर से जिले के तीनों ब्लॉकों में सुविधा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से आगामी एक माह तक इन शिविरों का संचालन होगा। 11 नवंबर को जखोली के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज कैलाश बांगर में पहला शिविर लगेगा। इसके बाद 13 नवंबर को ऊखीमठ ब्लॉक के जीआईसी गुप्तकाशी, 18 नवंबर को त्रियुगीनारायण, 25 नवंबर को अगस्त्यमुनि के जीआईसी मणिगुह, 29 नवंबर को दैड़ा में शिविर लगेगा। सभी शिविर प्रातः 11 बजे से लगेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने कहा कि शिविरों में पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें