फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: धूप-अगरबत्ती निर्माण का दे रहे प्रशिक्षण

Wed, 09 Sep 2026 04:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। आरसेटी की ओर से जखोली ब्लॉक के दरमोला गांव में 12 दिवसीय धूप एवं अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 5 सितंबर से शुरू हुआ प्रशिक्षण 16 सितंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण में 35 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। चंपावत से आई मास्टर ट्रेनर भावना जोशी महिलाओं को धूप, अगरबत्ती और संबंधित उत्पाद तैयार करने का तकनीकी प्रशिक्षण दे रही हैं। इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण सामग्री, पैकेजिंग और उत्पादों को स्वरोजगार के रूप में अपनाने की जानकारी दी जा रही है। वहीं लीड बैंक अधिकारी अनूप सिंह ने बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय साक्षरता और ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। आरसेटी निदेशक अरुण कुमार ने संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में बताया। प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत ने व्यवसाय शुरू करने, उद्यमिता और स्वरोजगार से संबंधित जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें