फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया

Wed, 07 Oct 2026 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। आरसेटी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण का समापन हो गया। प्रशिक्षण में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की 31 युवतियों ने भाग लिया और सभी ने अंतिम मूल्यांकन परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फेशियल, स्किन केयर, क्लीन-अप, हेयर कटिंग, मेकअप आदि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उद्यमिता विकास, मार्केटिंग, बाजार सर्वे, समय प्रबंधन की जानकारी दी गई। आरसेटी निदेशक अरुण कुमार ने बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। एलडीएम अनूप कुमार ने कहा कि ब्यूटीशियन के कार्य की ग्रामीण क्षेत्रों में भी मांग बढ़ रही है। उन्होंने स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक ऋण की सुविधा का लाभ उठाने को कहा। समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस दौरान वरिष्ठ प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल, मूल्यांकनकर्ता भास्कर बहुगुणा, नीलम देवी, मास्टर ट्रेनर आरती पाल और प्रवीण कप्रवान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें