फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कौशल विकास की दी जानकारी

Tue, 21 Jul 2026 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम में आयोजित बहुद्देशीय कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को करियर, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों और भविष्य की संभावनाओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं रोजगार योजना तथा इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2026-27 की जानकारी देते हुए आवेदन प्रक्रिया और रोजगार के अवसरों के बारे में बताया गया। छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट के बाद भारतीय सेना, मर्चेंट नेवी, पुलिस समेत विभिन्न विभागों में भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में भी जानकारी दी गई। संवाद कार्यक्रम में 75 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली, अनुदेशक किशन रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें