देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों ने दिया धरना।
- फोटो : RUDRAPRYAG
देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों के आंदोलन के तहत क्रमिक धरना छठे दिन भी जारी रहा। मौके पर बोर्ड व सरकार के विरोध में नारेबाजी कर धरना दिया गया। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती के नेतृत्व में तीर्थपुरोहित मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार से देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत व वर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ वार्ता हो चुकी है। बावजूद इसके शासन से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। 30 अक्तूबर तक अगर देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं किया जाता तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर उमेश पोस्ती, राजकुमार तिवारी, विजेंद्र शर्मा, रमाकांत शर्मा, अंकुर शुक्ला, शशि अवस्थी आदि मौजूद थे। संवाद