फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थानम बोर्ड के विरोध में अनशन 10वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर तीर्थपुरोहितों का क्रमिक अनशन 10वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर क्रमिक अनशन पर पांच अन्य लोग शामिल हुए। उनका कहना था कि जब तक प्रदेश सरकार बोर्ड को भंग नहीं करती, वे आंदोलनरत रहेंगे। शनिवार को धाम में अनशन स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए आंदोलनकारी तीर्थपुरोहितों ने सरकार पर चारधाम के हक-हकूकधारियों व तीर्थपुरोहितों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दो वर्ष से बोर्ड का विरोध किया जा रहा है लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर चारधाम की सदियों पुरानी यात्रा पद्धति को बदलने व धामों से जुड़े लोगों को वहां से बेदखल करने की साजिश का आरोप लगाया। इस मौके पर केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती, संतोष त्रिवेदी, महिला तीर्थपुरोहित नर्वदा देवी, आशा देवी, शशि अवस्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें