चोपता। राइंका कांडई दशज्यूला में प्रोजेक्ट स्नेह शिविर आयोजित किया गया जिसमें बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, संरक्षण और सशक्तिकरण को लेकर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर ने काउंसलिंग सत्र के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों की टीम ने बालिकाओं को भविष्य संवारने का मंत्र दिया। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी, डॉ. अंजली ममगाईं, प्रभारी वन स्टॉप सेन्टर रंजना गैरोला भट्ट, सदस्य बाल विकास समिति ममता शैली व गीता मलासी समेत विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके गांधियान, शिक्षिका किरन राणा, योगम्बर बिष्ट, अनूप बगवाड़ी, वेद प्रकाश बढ़ाकोटी, तनवीर अहमद आदि मौजूद थे। संवाद