फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी को बढ़ावा देने के लिए होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी साहित्य भारती के तहत हिंदी को बढ़ावा देने के लिए नवोदित साहित्यकारों व हिंदी प्रेमियों को प्रेरित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय संस्था हिंदी साहित्य भारती का संचालन विश्व के 32 देशों में हो रहा है। भारती के जिलाध्यक्ष आचार्य कृष्णानंद नौटियाल व महामंत्री नंदन सिंह राणा ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार स्थानीय स्तर पर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए जल्द कार्यक्रम तय किए जाएंगे। नवोदित हिंदी साहित्यकार जो कविता, कहानी, नाटक लेखन में रुचि रखते हैं, उन्हें बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से हालात सामान्य होने के बाद समय-समय पर हिंदी कवि सम्मेलन, काव्य पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें