रुद्रप्रयाग। डिग्री कॉलेज रुद्रप्रयाग व पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग के प्राचार्य रहे प्रो. वीएन खाली के प्रभारी उच्च शिक्षा निदेशक पद पर प्रोन्नत होने पर जिले के उच्च शिक्षण संस्थाओं की ओर से खुशी जताई गई। पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि के प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र दुधपुड़ी, डिग्री कॉलेज रुद्रप्रयाग के प्राचार्य डाॅ. आशुतोष त्रिपाठी, प्राचार्य माधुरी, प्राचार्य डाॅ. पीएस जगवाण, प्रो. श्रीकांत नौटियाल, डाॅ. सुनीता असवाल, गोपी प्रसाद ने उन्हें बधाई दी। संवाद