फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात लेकर बार्डर पर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन पक्ष ने नहीं ली थी परमिशन, मंदिर में हुई शादी

विज्ञापन
रुद्रपुर स्थित यूपी बॉर्डर के पास दूल्हे की स्क्रीनिंग करती टीम - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। यूपी के मिलक से बरात लेकर आ रहे दूल्हे को शुक्रवार को रामपुर रोड स्थित उत्तराखंड बॉर्डर पर रोक दिया गया। दूल्हे के पास एसडीएम मिलक की परमिशन थी, लेकिन दुल्हन पक्ष के पास कोईपरमिशन नहीं थी। जिस कारण दूल्हन व उसके परिवार के लोगों को बॉर्डर पर बुलाया गया। बाद में यूपी में किसी मंदिर में उनका विवाह सम्पन्न हुआ और दुल्हन विदा की।  मिलक, रामपुर निवासी खेमकरण का विवाह रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में होना था। शुक्रवार को वह बारात लेकर आ रहा था। उसके साथ कार चालक व भाई समेत तीन लोग थे। उत्तराखंड की सीमा पर पहुंचने पर रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के सामने बनाए गए चेक पोस्ट बारात को रोक दिया। स्थानीय मजिस्ट्रेट गिरीश शर्मा ने बारातियों की स्क्रीनिंग करने के बाद जानकारी जुटाई। खेमकरण ने बताया कि उसका विवाह कृष्ण नगर, ट्रांजिट कैंप में होना था। उसके पास मिलक एसडीएम की परमिशन थी, लेकिन दुल्हन पक्ष के पास कोई परमिशन नहीं थी। जिस कारण बारात को दुल्हन के घर नहीं जाने दिया। दूल्हन के पिता समेत परिवार के कुछ सदस्यों को बॉर्डर पर बुलवाया गया। इसके बाद उनका विवाह यूपी में किसी मंदिर में सम्पन्न हुआ। स्थानीय मजिस्ट्रेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि दुल्हन पक्ष के पास परमिशन नहीं होने के कारण दोनों पक्षों को यूपी के मंदिर में विवाह के लिए भेज दिया था। एसडीएम मुक्ता मिश्रा ने कहा कि विवाह के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, उनसे किसी प्रकार की परमिशन नहीं मांगी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें