फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने की प्रक्रिया शुरू

Wed, 25 Mar 2026 04:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। विकासखंड जखोली के कोटेश्वर महादेव मंदिर कोठियाड़ा में कृषि विभाग ने विशेष शिविर आयोजित किया। शिविर में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। कृषि विभाग के अधिकारी हरीश मिश्रा और कुलदीप सिंह ने बताया कि एग्री स्टेक योजना के तहत हर किसान की डिजिटल पहचान तैयार की जा रही है। इसमें जमीन और फसल से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन रहेगा। इससे योजनाओं का लाभ सीधे किसानों के खाते में मिलेगा और बार-बार कागज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे पीएम किसान, बीमा और सब्सिडी का लाभ आसान होगा। साथ ही किसानों को मौसम और फसल से जुड़ी जानकारी भी मोबाइल पर मिलेगी। इस मौके पर प्रधान पवन राणा और क्षेत्र पंचायत सदस्य शंभू प्रसाद कोठारी ने ग्रामीणों से पंजीकरण कराने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें