फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जखोली मेले में प्रीतम भरतवाण और हेमा करासी देंगी प्रस्तुतियां

Thu, 16 Oct 2025 03:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जखोली में 25 से 29 अक्तूबर तक होने वाले कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले के आयोजन के लिए लेकर मेला समिति तैयारियों में जुट गई है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। लोक गायक प्रीतम भरतवाण और हेमा करासी के साथ ही महिला मंगल दल की महिलाओं की सांस्कृतिक टीमें लोकगीतों की प्रस्तुतियां देंगी। मेला अध्यक्ष/ब्लॉक प्रमुख विनीता चमोली और खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह ने बताया कि मेले को भव्य रूप दिया जा रहा है। पांच दिवसीय मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर मेलार्थियों व काश्तकारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें