फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बालिका शिक्षा के तीन स्कूलों में प्रधानाचार्य न शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले में बालिका शिक्षा के तीन पृथक विद्यालय हैं जिसमें शहीद गोविंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग, बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि और कन्या हाईस्कूल ऊखीमठ शामिल हैं लेकिन इन सभी विद्यालयों में एलटी व प्रवक्ता संवर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, रसायन विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, भाषा और हिंदी सहित कई विषयों के पद खाली हैं। प्रधानाचार्या व प्रधानाध्यापिका का पद भी लंबे समय से खाली पड़ा है। जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्या ममता रावत ने बताया कि रिक्त पदों के चलते कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इधर, मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि बालिका स्कूलों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए निदेशालय को सूची भेजी जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें