फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मॉक ड्रिल से परखी गईं तैयारियां

Fri, 10 Apr 2026 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आगामी यात्रा से पहले आपात स्थिति में तैयारियों को परखने के लिए जनपद में मॉक डील कर अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के तहत चिरबासा क्षेत्र में बादल फटना, बाढ़, भूस्खलन से हाईवे बंद होने, फाटा क्षेत्र में भूस्खलन के बीच वाहन दुर्घटना, केदारनाथ हेलिपैड पर आपात लैंडिंग, खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर लापता होने जैसी स्थितियों का अभ्यास किया गया। इस दौरान एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, स्वास्थ्य, परिवहन और जिला प्रशासन की टीम ने आपसी समन्वय के साथ कार्य किया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि जिले के सात चिह्नित स्थानों पर मॉक ड्रिल कर भूस्खलन और अन्य आपदाओं में रेस्क्यू का परीक्षण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें