फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में की न्याय यात्रा की तैयारी

Wed, 21 Oct 2026 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। 23 अक्तूबर को न्याय यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता एक बजे से डेढ़ बजे तक जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होंगे। वक्ताओं ने कहा कि यात्रा का शुभारंभ बदरीनाथ पेट्रोल पंप से दो बजे से होगा। सभी ब्लाॅक अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष पूरी कार्यकारिणी के साथ इसमें सहभागिता करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला संगठन मंत्री, 51 जिला संगठन के सदस्य अपने-अपने साथ कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचेंगे और विधानसभाओं के सभी सदस्य कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहेंगे। जिला प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि न्याय यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रताप नगर विधायक बिक्रम सिंह नेगी, बद्रीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला यात्रा में शामिल रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी ने की। बैठक में रुद्रप्रयाग विधानसभा प्रभारी कुंवर सजवान, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें