रुद्रप्रयाग। जून 2013 की आपदा में मृत यात्रियों, तीर्थपुरोहित, हक-हकूकधारी व अन्य लोगों की आत्मा की शांति के लिए केदारनाथ धाम में 25 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। मंदिर परिसर में कथा आयोजन के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और श्रीकेदार सभा के सहयोग से होने वाले इस अनुष्ठान में प्रतिदिन सुबह व शाम कीर्तन-भजन का आयोजन भी होगा। वरिष्ठ तीर्थपुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती ने बताया कि इन दिनों टेंट लगाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में बाबा केदार के भक्तों से अनुष्ठान में शामिल होने की अपील की। संवाद