फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: खेल महाकुंभ के लिए तैयारियां शुरू

Sat, 29 Nov 2025 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। खेल महाकुंभ-2025 के तहत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए होने वाली विभिन्न स्तरों की खेल प्रतियोगिताओं को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम प्रतीक जैन ने आयोजन से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। न्याय पंचायत स्तर के विजेता खिलाड़ी विधानसभा स्तर पर होने वाली विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद प्रतियोगिताएं संसदीय क्षेत्र स्तर (सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी) तक पहुंचेंगी। संसदीय क्षेत्र स्तर के विजेता दल ही राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में हिस्सा ले सकेंगे। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक अधिकारी वरद जोशी ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में प्रतिभागियों की आयु 31 जुलाई 2025 को 10 वर्ष पूर्ण व 14 वर्ष से कम होनी चाहिए। अंडर-19 वर्ग के लिए यह आयु 14 से 19 वर्ष के बीच निर्धारित है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही खेल में हिस्सा ले सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें