फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पीआरडी जवानों की 12 माह हो ड्यूटी

Tue, 30 Jun 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) हित संगठन रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष भरत बैरवाण ने पीआरडी जवानों की ड्यूटी अवधि छह माह से बढ़ाकर पूरे वर्ष करने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, और विभागीय मंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के तहत पीआरडी जवानों को केवल छह माह ही रोजगार मिलता है जबकि शेष छह माह उन्हें बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है। इससे आर्थिक संकट के साथ परिवार के भरण-पोषण में भी कठिनाइयां आती हैं। उन्होंने पीआरडी जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर 12 माह ड्यूटी, समान वेतन और महंगाई भत्ता (डीए) सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की ताकि उन्हें स्थायी रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें