फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चार अगस्त से शुरू होगा मुर्गी पालन प्रशिक्षण

Sat, 01 Aug 2026 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रैंतोली में स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मुर्गी पालन का 12 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण चार अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। संस्थान के निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मुर्गी पालन से संबंधित तकनीकी जानकारी के साथ व्यवसाय प्रबंधन का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में जनपद स्तरीय अधिकारी भी प्रतिभाग कर युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें