फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मयाली-घनसाली मार्ग पर गड्ढे से बना खतरा

Fri, 14 Nov 2025 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले को जोड़ने वाले मयाली-घनसाली मार्ग पर मयाली बाजार से तीन किलोमीटर आगे गैरगढ़ के पास सड़क के बीच बने गड्ढे से हादसे का खतरा बना हुआ है। अब यह गड्ढा लगातार चौड़ा होता जा रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान मयाली हरीश पुंडीर, टैक्सी-मैक्सी यूनियन अध्यक्ष वासुदेव, पूर्व प्रधान कमला देवी, रामरतन सिंह पंवार और गंभीर सिंह पंवार ने कहा कि लोनिवि मार्ग पर डामरीकरण करवा रहा है लेकिन इस गड्ढे को भरा नहीं जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि विभाग ने जल्द गड्ढा नहीं भरा तो आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें