रुद्रपुर। लॉकडाउन में ट्रांसपोर्ट बंद होने पर डाक विभाग ने उन मरीजों के लिए सुविधा दी है, जिनकी दवाइयां दूसरे राज्यों से आती हैं। भारतीय डाकघर की इस सुविधा से देश के किसी भी कोने में और कहीं से भी दवाइयां लाई और भेजी जा सकती है। इसके लिए डाकघर में संपर्क करना होगा। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद सिडकुल की कई फार्माएक्चुएल (दवा कंपनी) कंपनियां ने पीपीई किट, ग्लव्स, चश्मे आदि जैसे कोरोना के उपकरण बनाना शुरू कर दिए हैं। ऐसे में दवा कंपनियों को यह उपकरण भेजने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डाकघर ने इन उपकरणों को राज्य से बाहर भेजने की भी सुविधा दी है। रुद्रपुर मुख्य डाकघर के निरीक्षक अशोक पाठक ने बताया कि सिडकुल की 20 दवा कंपनियों ने डाकघर से संपर्क किया है कि किस तरीके से दवाइयां भेजी जाएंगी। कहा कि अगर किसी मरीज या जरूरतमंदों को अन्य राज्यों से आने वाली दवाईयों की आवश्यकता है तो वह डाकघर से संपर्क कर सकता है।