फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: महिला यात्री के खोए कंगन पुलिस ने लौटाए

Sun, 13 Oct 2024 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर परिसर में खोए एक महिला यात्री के कंगन पुलिस ने उसे लौटा दिए।
विज्ञापन

रविवार को मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षी हरेंद्र सिंह रावत को सोने के कंगन मिले। उन्होंने कंगन के बारे में खोया-पाया केंद्र से अनाउंसमेंट कराया, जिस पर एक महिला यात्री ने कंगन अपने होने का दावा किया। पुलिस ने छानबीन के बाद महिला का दावा सही पाया और परिवार की मौजूदगी में उन्हें सोने के कंगन लौटाए। महिला ने बताया कि वह दुबई से अपने परिवार के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें