फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसाढुंग गांव पहुंच पुलिस ने ग्रामीणों से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली ब्लॉक के सिलगढ़ पट्टी के मुसाढुंग में पुलिस ने ग्रामीणों के साथ संगोष्ठी की। मौके पर साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण व अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नशे के दुष्परिणाम और नशा नहीं जीवन अपनाएं के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को अगस्त्यमुनि थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया गया। इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को कई जानकारियां दीं। युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों को बताया गया कि मोबाइल पर बैंक से जुड़ी जानकारी का कोई भी कॉल आए तो अपना आधार कार्ड, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी साझा नहीं करें। साथ ही अपनी बैंक से जुड़ी जानकारी किसी को नहीं बताए। इस मौके पर लॉटरी, लक्की ड्रा में लाखों रुपये की धनराशि जीतने के कॉल को गंभीरता से न लेने की अपील भी की गई। इस मौके पर उप निरीक्षक सुरेेश कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें