फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में रोटेशन में तैनात रहेंगे पुलिस जवान

विज्ञापन
केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
केदारनाथ मंदिर और केदारपुरी की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद है। कपाट बंद होने के बाद से धाम में 20 जवान तैनात हैं जो पूरे क्षेत्र की नियमित गश्त लगा रहे हैं। सर्दियों में रोटेशन के तहत धाम में जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

बीते 27 अक्तूबर को केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद से मंदिर क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। भले ही केदारपुरी में पुनर्निर्माण कार्य जोरों पर चल रहे हैं जिसमें 300 से अधिक मजदूर कार्य में लगे हुए हैं। वहीं, मंदिर और अन्य परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएससी की तीन टीमें तैनात हैं जिसमें सब इंस्पेक्टर सहित 20 जवान शामिल हैं। सुरक्षा उपकरणों से लैस इन टीमों द्वारा सुबह से लेकर रात तक आठ-आठ घंटे के हिसाब से ड्यूटी करते हुए गश्त की जा रही है। साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय को दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इन जवानों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। आपदा के बाद से केदारनाथ यात्रा के बाद शीतकाल में भी पुलिस ड्यूटी देती है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा भदाणे का कहना है कि केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएससी की 20 सदस्यीय टीम तैनात है। मौसम के हिसाब से रोटेशन के तहत सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें