फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद

Sun, 25 Jan 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गणतंत्र दिवस पर होने वाले विभिन्न आयोजनों के लिए गुलाबराय मैदान सज गया है। सोमवार को यहां गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन होंगे। जिलाधिकारी की ओर से परेड का निरीक्षण किया जाएगा। विभिन्न स्कूलों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सुबह सात बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद है। पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ाई है। संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। अंतरजनपदीय बॉर्डर और राज्य की सीमाओं से जुड़ने वाले बैरियरों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने जनता से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या 112 पर सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें