फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: वाहन पर लगी मिली पुलिस की लाइट

Tue, 12 May 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चौपहिया वाहन को सीज कर दिया। पुलिस ने एक हरियाणा नंबर के चौपहिया वाहन को रोका जिसमें अवैध रूप से पुलिस की नीली-लाल लाइट, हूटर और एस्कॉर्ट के साथ पुलिस का चिह्न लगा हुआ था। जांच में पाया गया कि वाहन चालक टोल टैक्स से बचने और अन्य यात्रियों पर प्रभाव जमाने के लिए पुलिस पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा था। एसएचओ सोनप्रयाग राकेंद्र कठैत ने बताया कि जांच के बाद वाहन सीज कर दिया है। एक अन्य मामले में राजस्थान नंबर का चौपहिया वाहन चालक शराब के नशे में मिला। उसका वाहन सीज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें