रुद्रप्रयाग। धनतेरस और दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से नगर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात डायवर्ट किया गया। श्रीनगर की ओर से आने वाले वाहनों को बाईपास से होते हुए केदारनाथ मार्ग पर निर्मित सुरंग से बदरीनाथ की ओर भेजा गया। जबकि गौचर की ओर से आने वाले वाहनों को मुख्य बाजार से होते हुए गंतव्य की ओर भेजा गया। पुलिस की ओर से की गई इस व्यवस्था से जाम नहीं लगा। संवाद