फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: तालजामण में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

Sat, 14 Feb 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
बसुकेदार।तहसील बसुकेदार के अंतर्गत ग्राम पंचायत तालजामण के पंचायत भवन बड़ेथ में थाना गुप्तकाशी की टीम की ओर से जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता , विभिन्न गांव की महिला मंगल दल युवक मंगलदल मौजूद रहे। इस दौरान सी ओ विकास पुंडीर और थाना प्रभारी गुप्तकाशी राकेश कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा,ऑनलाइन धोखाधड़ी अन्य विषय पर ग्रामीणों को जानकारी दी गयी। महिला मंगल दल तालजामण बड़ेथ अध्यक्ष गुड्डी देवी ने बताया की क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या अबैध शराब बिक्री है जिस पर रोक लगाना अति अवश्यक है। इस मौके पर ग्राम प्रधान तालजामण दीनानाथ, ग्राम प्रधान जोला दीपा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बष्टी रश्मि देवी महिला मंगल दल अध्यक्ष बड़ेथ गुड्डी देवी, सामजिक कार्यकर्ता बचीराम जोशी, अन्य ग्रामीण मौजूद रहे, पुलिस टीम से सी ओ विकास पुंडीर, थाना प्रभारी राकेश कुमार, सुनील सिंह अनोप सिंह सौरभ, ममता शोभा,शिवलाल कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें