जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन अनामिका सिंह ने बताया कि जिले में जखोली व रुद्रप्रयाग तहसील के गांवों में पीएलवी (पराविधिक स्वयं सेवक) की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन करने को कहा है। उन्होंने बताया कि जखोली तहसील के डांगी, जवाड़ी, स्यूंर-बांगर, सौंराखाल, बष्टा और रुद्रप्रयाग तहसील की ग्राम पंचायत पीपली में पीएलवी की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला विधिक कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही जिला न्यायालय रुद्रप्रयाग व डीएम कार्यालय की वेबसाइट से भी आवेदन डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ चरित्र प्रमाण पत्र और शपथ पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने संबंधित जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के मोबाइल नंबर 91491009745 पर जानकारी प्राप्त करने को कहा है।