राजकीय आदर्श इंटर कालेज का सात दिवसीय एनएसएस शिविर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर समाज को नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प भी लिया। शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने कहा कि नशा गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। छात्रों को नशे से दूर रहते हुए अन्य को भी जागरूक करना चाहिए। एनएसएस प्रभारी दीपक नेगी एवं सह प्रभारी शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि शिविर में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान, गंगा स्वच्छता, जनसंख्या नियंत्रण, जल संरक्षण, पेड़ बचाओ समेत अन्य विषयों पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जाएंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीपी किमोठी, पीटीए अध्यक्ष संदीप पुष्पवाण, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, डा. रेनू शाह, सभाषद प्रदीप धर्मवाण, रविंद्र रावत, सरला देवी, डा. कैलाश पुष्पवाण, गजेंद्र करासी, आदि मौजूद थे। संवाद