अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तल्लानागपुर के ग्राम देवलख में ग्रामीणों ने 250 साल पुराने पीपल के वृक्ष की विरासत के रूप में पूजा करते हुए संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर इस धार्मिक धरोहर के चारों तरफ सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया गया। गुरु पूर्णिमा के पर्व पर गांव में पंडितों ने वेद मंत्रोच्चारण के बीच पीपल के प्राचीन वृक्ष की विशेष पूजा-अर्चना की। इस मौके पर ग्रामीणों ने एक स्वर में विरासत के संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, कुशलानंद त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश, विपिन त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, गोविंद राम, संजय नौटियाल मौजूद थे।