फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से लेकर संपर्क मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, पैदल चलना भी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और कुंड-ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर हाईवे से लेकर संपर्क मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। मुख्यालय से लगा गुलाबराय-तूना-बौंठा मोटर मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड परियोजना में बदरीनाथ हाईवे का सुधारीकरण हो रहा है लेकिन पपडासू बाईपास निर्माण के चलते कार्यदायी संस्था द्वारा सिरोहबगड़ से नौगांव तक हाईवे को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। गुलाबराय-तूना-बौंठा मोटर मार्ग पर जनकल्याण अस्पताल से हितडांग होते हुए जीजीआईसी तक पैदल चलना भी मुश्किल हो रखा है। उधर, बच्छणस्यूं की लाइफ लाइन खांकरा-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर कांडई भूधंसाव के चलते गड्ढों में तब्दील हो रखा है। यही स्थिति स्यूंणी-टैठी-पाटा मोटर मार्ग की भी हो रखी है। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीएस रावत ने बताया कि तय समय सीमा के अंतर्गत डिवीजन के अधीन मोटर मार्गों पर पैचवर्क का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें