फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्री की मौत

Thu, 14 May 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरे के पास एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में यात्री को एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ा पड़ाव पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कृष्ण कुमार (46) निवासी पानीपत, हरियाणा केदारनाथ यात्रा पर आए थे। बुधवार देर शाम भैरव गदेरे के पास उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद यात्रियों ने इसकी सूचना राहत एवं बचाव टीमों को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और यात्री को तत्काल पीएचसी घोड़ा पड़ाव पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें