चोपता। कार्तिक स्वामी मंदिर परिसर में हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण व हरित जीवनशैली को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर प्रबंधक केएस. नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा सभी को नियमित योगाभ्यास व प्रकृति के संरक्षण का कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य फार्मेसी अधिकारी मुकेश तिवारी, राजीव तिवारी, योग अनुदेशक रवींद्र सिंह ने लोगों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान करीब 35 पर्यटकों व योग प्रशिक्षुओं ने योगाभ्यास किया। संवाद