फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित यातायात के लिए करेंगे लोगों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में वाहन संचालकों, चालकों व आम लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी मनुज गोयल ने सड़क सुरक्षा समिति के सचिव/संभागीय परिवहन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जरूरी निर्देश भी दिए हैं। एआरटीओ मोहित कोठारी ने बताया कि 17 जनवरी से 18 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिले में कस्बों, बाजारों व स्कूलों में सुरक्षित यातायात के बारे में स्कूली बच्चों के साथ ही आमजन को जागरूक किया जाएगा। साथ ही कई प्रतियोगिताएं भी होंगी। उन्होंने बताया कि वाहन संचालक/चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें