फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पेंशन जागरूकता शिविर का मिलेगा लाभ

Tue, 04 Nov 2025 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राज्य स्थापना सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिले में पेंशन जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह शिविर 9 नवंबर तक कोषागार और सभी उपकोषागारों में चलेंगे जिनमें पेंशन स्वीकृति से लेकर पारिवारिक पेंशन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू होगी। मंगलवार को आयोजित सत्र में पेंशनरों को जीवित प्रमाणपत्र डिजिटल माध्यम से जमा कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। अब पेंशनरों के लिए पांच को शिविर लगेगा और आयकर से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। वहीं छह नवंबर को स्वास्थ्य शिविर, सात नवंबर को साइबर क्राइम से बचाव, पेंशन हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। 8 नवंबर को 80 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनरों के लिए डोर स्टेप सुविधा दी जाएगी। अंतिम दिन 9 नवंबर को पेंशन प्रपत्रों से संबंधित लंबित प्रकरणों का समाधान होगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि इन शिविरों का पेंशनरों को लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें