केदारनाथ यात्रा पर आए कर्नाटक के एक यात्री की लिनचौली में तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। गत शुक्रवार देर रात्रि 52 वर्षीय सोम शेखर पुत्र बी. बसवेघोड़ा निवासी भरतनगर, मंडी पश्चिम बैंगलोर कर्नाटक के अचानक सीने मे दर्द शुरू हो गया। जिसके बाद तबियत ज्यादा खराब होने के बाद परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लिनचौली ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।