फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: आज मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका दिवस

Thu, 13 Aug 2026 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भारत विभाजन की पीड़ा को याद करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम सुबह 9 बजे पीएम श्री अटल उत्कृष्ट स्वामी सच्चिदानंद राजकीय इंटर कॉलेज में होगा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और विस्थापित परिवारों के संघर्ष को याद किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन भी सम्मिलित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें