रुद्रपुर। शहर के पार्थ सिंघल को सीए की फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 42 प्राप्त हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर मां आरती और पिता निर्मल सिंघल ने खुशी व्यक्त की है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट ऑफ इंडिया ने 16 जनवरी को सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। रुद्रपुर की अलाइंस कालोनी निवासी पार्थ सिंघल मुंबई से सीए की पढ़ाई की है। उन्होंने सीए फाइनल की परीक्षा हल्द्वानी में दी। पिता ने कहा कि पार्थ ने कठिन परिश्रम से देश में 42वां स्थान प्राप्त किया।